Home सामाजिक सौसर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई राजीव गांधी की जयंती

सौसर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई राजीव गांधी की जयंती

44
0

राजेश माथनकर सौंसर
नगर कांग्रेस कमेटी सौसर के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व.राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और देश के विकास को नई दिशा देने के लिए दूरदर्शी कदम उठाए। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा तकनीकी एवं संचार क्षेत्र में क्रांति की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनकी सोच भविष्य के भारत को लेकर थी। आज देश तकनीक और संचार के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसमें उनकी दूरदर्शी सोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी स्व. राजीव गांधी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे, वरिष्ठ नेता केशव बोढ़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र येमदे,सुनील भांगे,अतुल जूननकर,संजय ठाकरे, विलास बुले,डॉ.राजेंद्र सोमकुवर राजीव चौधरी,एल.पी. वाट,ज्ञानेश्वर गावंडे,अमरीश जायसवाल,गणेश चौरे,शाहिद सिद्दीकी,राजा बोढ़े,अनमोल आकोटकर,राजा कलस्कर, शैलेष कापसे, प्रफुल्ल कडू रत्नाकर गायकवाड़ जुबेर अली अनुभव रुघे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here