राजेश माथनकर सौसर से
दिनांक 31 मे 2025 को पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर जी के 300वीं जन्मदिन जयंती पर पूरे भारत वर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के तहत *पांढुर्णा जिला भाजपा ने सौसर कार्यालय* में प्रदर्शनी व सम्मेलन आयोजित किया गया।।देवी अहिल्याबाई होलकर ने समाज उत्थान के लिए किये गये अविस्मरणीय कार्य की व्याख्या व शासन व्यवस्था की जानकारी साझा की गई देवी अहिल्याबाई होलकर ने कैसे एक महिला होकर अद्वितीय शासन कौशल का परिचय दिया।।नारी सशक्तिकरण का अद्भभुत उदाहरण है मां अहिल्याबाई होलकर जी।इन सब बातों को विभिन्न वक्ता ने बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड जी रहें,, कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र परमार ने की ।।इस पूरे अभियान के संयोजक अशोक लाखे जी ने सब का आभार व्यक्त किया।।परमार जी ने देश के अवर्णनित महापुरुष को जानने व उनके योगदान को समझने के लिए हम सब को प्रेरित किया। संदीप मोहोड ने कांग्रेस पर देश के अधिकांश महापुरुष और दिव्य हुतात्माओं के अपमान व उनके इतिहास को दबाए रखते हुए केवल एक परिवार का महिमा मंडन करने की बात कही।।साथ ही कहा भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अहिल्याबाई होलकर जी से प्रेरणा लेकर ही शासन व्यवस्था का संचालन किया है चाहे वो धार्मिक स्थल का पुनरूत्थान हो या गरीब कल्याण के कार्यक्रम हो,,किसान कल्याण के काम हो ।
इस कार्यक्रम मे मोरेश्वर मर्सकोले , राजेन्द्र भक्ते, राहुल मोहोड , निलकंठ गोहत्रे, यशवंत तवले ,शालिक गोहत्रे, सदन साहू, इंद्रचांद डागा , लखन ठोकरें ,प्रितम राऊत , दर्शन झाड़े , नामदेव पाल , प्रभाकर बोबडे, सदानंद डोंगरे, प्रकाश छागानी ,रजत गोरे , नरेंद्र कुकड़े योगेश सोनेकर खुशाल उफाठ परसराम राणे प्रकाश भायदे रामकृष्ण राऊत सुरेभान चिकटे किशोर दिलीप भक्ते निकाजू सर ऊषा भमोरे , किरण बत्रा, संगीता बरवे ,भारती चंदनकर, विवेक गायकवाड आशीष चांडक, ,संजय बागडे,जिला और मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता और समाज के व्यक्ति मौजूद रहे।




