Home सांस्कृतिक व सामाजिक श्री क्षेत्र अर्धनारीश्वर मंदिर में विधायक निधि से 5 लाख की सौगात।

श्री क्षेत्र अर्धनारीश्वर मंदिर में विधायक निधि से 5 लाख की सौगात।

16
0

राजेश माथनकर सौसर से
आज नगर मोहगांव स्थित श्री क्षेत्र अर्धनारीश्वर मंदिर में विधायक विजय चौरे द्वारा सपत्नीक संविधि पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर धर्म लाभ अर्जित किया तत्पश्चात विधायक निधि से प्रदत्त 5 लाख रुपए की लागत राशि से निर्माण होने वाले कक्ष निर्माण (भक्तजन निवास) कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौरे ने कहा कि श्री क्षेत्र अर्धनारीश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विश्राम हेतु किसी प्रकार की असुविधा न हो इसी पवित्र भावना को ध्यान में रखते हुए इस भक्तजन निवास की सौगात दी गई है।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर ब्रम्हे,दशरथ बावणकर,रूक्मानंद येलकर,धीरज माहेश्वरी, नितीन ढोबले,गंगाधररावजी चोरकर, ज्ञानेश्वर ब्रम्हे,सुभाष कलंबे,पांडुरंग खुलगे,रामराव ब्रम्हे,कपिल गडेकर,ज्ञानेश्वर वैध,संजय हनवतकर,नाना वैद्य,डॉ. गोपाल वंजारी,सैय्यद जुबेर अली,प्रभाकर लिखारे,दिलीप लोखंडे, नरेंद्र घाटोडे,अंकुश उइके,आकाश कलम्बे, अतूल हजारे,हर्ष सदारंग,चंदू ब्रम्हे,किशोर सरोदे,दिनेश वंजारी,धनराज घटे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here