सौसर से राजेश माथनकर
सौसर विधानसभा के रंगारी ठोका गांव में सुप्रसिद्ध श्री पंचमुखी हनुमान धाम परीसर में 30 एप्रील 2026 को शनिदेव की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। और यहा पर प्रथमचं शनिदेव जन्मोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।
श्री पंचमुखी हनुमान धाम सेवा समिति रंगारी ठोका के अध्यक्ष आनंद ठाकरे ने बताया कि, यह पहला अवसर है। की, श्री पंचमुखी हनुमान धाम में भगवान शनिदेव का प्रातः 5 बजे तेल , शक्कर और दही से पुर्ण विधी विधान से पंडीत प्रमोद चांद्रायण के उपस्थिति में महाभीषेक एवं महाआरती सम्पन्न हुई है। सभी को शनिदेव जन्मोत्सव की बधाई दी है। कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार और मिठाई वितरण कि गयी।
शनिदेव जन्मोत्सव अभिषेक महापुजा में श्री पंचमुखी हनुमान धाम सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद ठाकरे, पंडीत प्रमोद चांद्रायण,पुर्व सरपंच प्रतीभा ठाकरे, प्रमोद राऊत, लिपट मसाले, दुर्गादास ठाकरे, सागर साबले,दिवाकर ठाकरे,सारंग ठाकरे उपस्थित थे।




