Home सामाजिक मोहगांव हवेली नगर परिषद की पहल, खेलकूद व स्वास्थ्य को मिला बढ़ावा

मोहगांव हवेली नगर परिषद की पहल, खेलकूद व स्वास्थ्य को मिला बढ़ावा

44
0

मंगलसिंग सोलंकी सौसर
मोहगांव हवेली नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 12 में बच्चों के खेलकूद एवं नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सुंदर पार्क का निर्माण कराया गया है। इस पार्क में जहां बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं, वहीं बुजुर्ग भी नियमित रूप से व्यायाम करते दिखाई दे रहे हैं। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वार्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों का कहना है कि नए अध्यक्ष के चयन के बाद वार्ड में सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। वार्ड में सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण, बाउंड्री वॉल, स्ट्रीट लाइट जैसी कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिन स्थानों पर पहले अंधेरा रहता था, वहां अब पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद के रूप में निर्वाचित नगर परिषद मोहगांव हवेली श्री संदीप दादू घाटोडे को सभी पार्षदों के सहयोग से नगर परिषद अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वार्डवासियों का कहना है कि उनके पार्षद बनने और अध्यक्ष पद संभालने के बाद पूरे वार्ड की रूपरेखा बदल गई है। अब बच्चों को खेलने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, वे अपने मोहल्ले में ही सुरक्षित वातावरण में खेल पा रहे हैं। वार्डवासियों ने मोहगांव नगर परिषद और अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहे तो पूरे नगर की तस्वीर बदल जाएगी।मोहगांव हवेली। नगर परिषद मोहगांव हवेली के अध्यक्ष संदीप दादू घाटोडे ने नगर के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से वे नगर परिषद के अध्यक्ष बने हैं, तब से नगर में किसी भी सुविधा को अधूरा नहीं छोड़ा गया है। अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने कहा, “मेरे कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। मेरा संकल्प है कि मोहगांव हवेली को एक सुंदर और सुव्यवस्थित नगर बनाकर ही रहूंगा।” वहीं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजाराम वरठे ने भी नगर विकास को लेकर आश्वासन देते हुए कहा,“नगर के लिए कोई भी आवश्यक सुविधा नहीं छोड़ी जाएगी। नगर परिषद द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं।”वार्ड क्रमांक 12 के निवासी दत्तू जी पांडे ने नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा,“नगर के प्रति अध्यक्ष की लगन साफ नजर आती है। वे हर कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे वार्ड और नगर का तेजी से विकास हो रहा है।” नगरवासियों का कहना है कि वर्तमान परिषद के नेतृत्व में मोहगांव हवेली में बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे जनता में संतोष और विश्वास बढ़ा है। हेडलाईन्स व्यवस्थित बनवून पाठवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here