Home सांस्कृतिक व सामाजिक जामसांवली धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब – कैलेंडर वर्ष के अंतिम...

जामसांवली धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब – कैलेंडर वर्ष के अंतिम शनिवार को 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

25
0

मंगलसिंग सोलंकी
जामसांवली/सौसर के अंतिम शनिवार के अवसर पर सुप्रसिद्ध चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर, जाम सांवली धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। साल के अंतिम शनिवार पर श्री हनुमानजी का आशीर्वाद लेने के लिए लगभग 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी, तोरण और झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया था।
पैदल यात्रा का भव्य स्वागत और पूजन
विगत 15 वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए पांढुर्णा से जाम सांवली तक की 35 किमी पैदल यात्रा का धाम पहुँचने पर संस्थान के ट्रस्टियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूज्य गुरुदेव श्रद्धेय विवेक जी महाराज ने विधिवत रामदरबार का पूजन किया, जिसके पश्चात हनुमान जी महाराज की विशेष आरती कर सभी के मंगल और कल्याण की कामना की।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
आस्था के इस पर्व में कई राजनीतिक व सामाजिक व्यक्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री (म.प्र.), श्री श्याम कुमार बर्वे जी: सांसद, रामटेक, श्री कृपाल तुमाने जी, सदस्य, महाराष्ट्र विधानपरिषद, श्री नाना भाऊ मोहोड़ जी पूर्व मंत्री मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
सेवा और प्रसाद वितरण
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा एवं शर्मा परिवार द्वारा भगवान को ‘छप्पन भोग’ अर्पित किया गया। साथ ही तहसील राजस्थानी समाज सौसर व आदित्य क्लब पांढुर्णा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया।
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर न्यास ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, प्रशासक एवं एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पांडेय और तहसीलदार भावना मलगाम उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक श्री दादाराव बोबडे, अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष डवरे, सचिव टीकाराम कारोकर, एड. एम.एन. खंडाईत, भाजपा जिला अध्यक्ष व ट्रस्टी संदीप मोहोड़ संजू डवरे, मनोहर शेलकी, अजय धवले, विट्ठल डवरे, रामराव डवरे पांडुरंग बोबडे, नितिन मोहगावकर, वसंतराव येलमुले, महादेव मते, मोहन ताजने, राजू बाविस्टाले, श्री नीलेश जुननकर, श्री सुशील माहेश्वरी श्री नीलेश खंडाइत , संस्थान के सीईओ वीरेंद्र भट्ट एवं समस्त ट्रस्टीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here