सौसर से राजेश माथनकर
“किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग” सौसर विधायक विजय चौरे ने सौंसर एवं पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा हैं।
विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक चौरे ने ई टोकन व्यवस्था से उत्पन्न समस्यायों पर सवाल उठाए हैं।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि शासन की ई टोकन प्रणाली से मध्यप्रदेश के किसानो को रासायनिक खाद प्राप्त करने में भारी संघर्ष करना पढ़ रहा है।
सौसर विधानसभा क्षेत्र में कपास,संतरा,मक्का तथा अन्य फसलें ऐसी हैं जिन्हें रासायनिक खाद उर्वरकों की बहुत आवश्यकता होती है परंतु पर्याप्त खाद न मिलने से किसानों के समक्ष फसल की पैदावार का संकट उत्पन्न हो जायेगा।
श्री चौरे ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पांढुर्णा जिले के किसानों को प्रति एकड़ दस बैग खाद उपलब्ध कराई जाएं। एक माह पूर्व जिला कलेक्टर पांढुर्णा को किसानों द्वारा इस समस्या से अवगत कराया गया था परंतु कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।
विधायक विजय चौरे ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने की स्थिति में किसानों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।




