सौसर से राजेश माथनकर
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री अनिल बोबडे के निर्देशानुसार सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम पर आज 25 मई 2026 को “गंगा दशहरा उत्सव” का आयोजन ग्राम पंचायत रिधोरा के अंतर्गत घोघरा घाट वॉटरफॉल में “घाट के आसपास सफाई कर जल भरकर प्रसिद्ध देवस्थान शिवालय में मां गंगा का पूजन कर भगवान शिव जी का जलाभिषेक किया यह स्थान भगवान शिव मंदिर शिव गुफा के नाम से विख्यात है, घाट के किनारो पर जमी पन्नी व कचरे आदि की सफ़ाई कर, जनमानस को सफाई के प्रति व नदियों को स्वच्छ व संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में श्रमदान का कार्य सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन के प्रतिनिधि योगेस सोमकुंवर गोपाल कोठे हेमंत हिवरकर अश्विनी सहारे पंकज रंगारे वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे नगर विकास प्रस्फुटन समिति दिनेश पाटिल, ग्राम विकास प्रसफुटन समिति घोघरीखापा, के पदाधिकारी सुभाष हरदे स्वपत्नी आरती हरदे के साथ पूजन किया परामर्शदाता सुनील डोंगरे सुभाष ठाकरे दिनेश सोमकुवर श्रीमती शारदा निकम सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राएं निधि लोनकर राहुल नागपुरे व नगर विकास प्रसफुटन समिति पिपला ना. के अध्यक्ष अमित सातपुते सचिव माधुरी डोंगरे रिधोरा के सचिव पुरुषोत्तम पवनकर अन्य लोगों द्वारा किया गया ।




