सौसर /जामसांवली
चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक), जामसांवली में 19 दिसंबर शुक्रवार को विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी मंदिर पहुंचकर श्री मूर्ति के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का प्रवास
माननीय मंत्री श्री तोमर ने मंदिर परिसर में श्री मूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत, उन्होंने संस्थान के सेवा प्रकल्प ‘प्रसादम’ में आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सादगीपूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर संस्थान द्वारा मंत्री जी का स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री श्री नाना भाऊ मोहोड़ जी, पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज वशिष्ठ जी, भाजपा जिला अध्यक्ष व संस्थान के ट्रस्टी श्री संदीप मोहोड़ जी अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री जी प्रशासक न्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल जी सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी का आगमन*
ततपश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी ने भी जामसांवली धाम पहुंचकर हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन किए और सभी के मंगल हेतु प्रार्थना की। उन्होंने भी संस्थान के भोजन सेवा उपक्रम ‘प्रसादम’ की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं के साथ प्रसादी ग्रहण की। संस्थान के पदाधिकारियों ने श्री टेलर का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
संस्थान की ओर से अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष डवरे जी, सचिव श्री टीकाराम कारोकर जी, श्री मनोहर शेलकी जी, श्री अजय धवले जी, श्री श्रीराम डवरे जी, श्री नीलेश जुननकर जी श्री सुशील माहेश्वरी सीईओ श्री वीरेंद्र भट्ट जी ने मान्यवरों का स्वागत व सम्मान किया।
संस्थान ने इस पावन अवसर पर आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Home सांस्कृतिक व सामाजिक चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) जामसांवली में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री...




