मोहगांव नगर परिषद मोहगांव हवेली द्वारा जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टैक्स वसूली और नल कनेक्शन भुगतान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परिषद ने हर वार्ड में टेंट लगाकर कर्मचारियों को तैनात किया है, जहाँ नागरिक आसानी से टैक्स और नल का भुगतान कर सकते हैं।
इसके साथ ही मोहगांव हवेलीनगर परिषद के कर्मचारी घर-घर जाकर भी टैक्स वसूली कर रहे हैं, जिससे लोगों को नगर परिषद मोहगांव हवेली कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इस व्यवस्था से जनता को काफी लाभ मिल रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मोहगांव हवेली राजाराम वरठे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आज बाजार चौक में लगाए गए टेंट के माध्यम से कुल ₹14,900 की वसूली की गई है, जिसमें कुछ राशि टैक्स वसूली और कुछ नल कनेक्शन भुगतान की है।
नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की वसूली आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनी रहे |
वार्ड नंबर 10 में नाली का निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद की भूमिका भी संदेह के घेरे में नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार को
सौसर मोहगांव हवेली नगर परिषद का पूरा संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण वह बार-बार खराब गुणवत्ता का कार्य करने के बावजूद बचता आ रहा है।
बताया जा रहा है कि इसी ठेकेदार को कुछ साल पहले मोहगांव हवेली नगर परिषद द्वारा एक बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य दिया गया था, जो कुछ ही दिनों में गिरकर धराशायी हो गई। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े मामले के बावजूद आज तक ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अब एक बार फिर वही ठेकेदार नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो काम की गुणवत्ता सुधर रही है और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई हो रही है।
नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर एक ही ठेकेदार को बार-बार ठेका क्यों दिया जा रहा है, जबकि उसके कार्यों की गुणवत्ता पहले ही उजागर हो चुकी है। लोगों ने नगर परिषद मोहगांव हवेली से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।




