मोहगांव नगर में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर। सौसर पत्रकारों ने नगर परिषद मोहगांव हवेली के अधिकारियों और नगर परिषद अध्यक्ष मोहगांव हवेली से चर्चा की। चर्चा के दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि ठंड के इस मौसम में नगर परिषद मोहगांव हवेली द्वारा आम जनता के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर परिषद मोहगांव हवेली की ओर से जानकारी दी गई कि शहर के 15 वार्डों में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर परिषद मोहगांव हवेली का ऑटो नियमित रूप से लकड़ी लेकर वार्डों में पहुंच रहा है, ताकि ठंड से बचाव किया जा सके। इस व्यवस्था से नगरवासियों को काफी राहत मिल रही है। नगरवासियों ने मोहगांव हवेली नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए अध्यक्ष और परिषद का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था हमेशा जारी रहनी चाहिए, क्योंकि इससे गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पत्रकारों मंगल सिंह सोलंकी से बातचीत में नगर परिषद अध्यक्ष संदीप दादू घाटोडे ने कहा कि जब से उन्होंने अध्यक्ष का पद संभाला है, तब से जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। लकड़ी हो या किसी अन्य जरूरी सुविधा, किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मोहगांव हवेली राजाराम वरठे ने भी आश्वासन दिया कि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के हित में जरूरी हर वस्तु और सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और यह व्यवस्था आगे भी लगातार जारी रहेगी।




