Home Breaking News पूर्व मंत्री स्व.रेवनाथ चौरे जी की पुण्यतिथी मनाई गई

पूर्व मंत्री स्व.रेवनाथ चौरे जी की पुण्यतिथी मनाई गई

2
0

सौसर से राजेश माथनकर
आज मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. रेवनाथ चौरे जी की पुण्यतिथी उनके गृह ग्राम रिधोरा (घोघरा) स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर परिवारजनों,कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओ द्वारा पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि आदरणीय पिताजी ने आजीवन जनता की सेवा को प्राथमिकता प्रदान की हैं, पिताजी का ध्येय वाक्य “आदमी नही उसका काम बोलता हैं” के अनुरूप ही जनता की सेवा में सदैव संकल्पित हूं। पिताजी के आदर्श विचार,संस्कार और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्धता एवं समर्पण सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
इस दौरान उपस्थित मुख्य वक्ताओ ने अपने–अपने विचार व्यक्त कर रेवनाथ चौरे जी के विकास कार्यों और उनकी जनसेवा से जुड़ी यादों को सांझा किया।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,पूर्व विधायक अजय चौरे,डॉ.संजय चौरे,भागवत महाजन,अशोक चौधरी,डॉ.राजेंद्र येमदे,लक्ष्मण चाके,सुनील भांगे,सतीश बोढ़खे,प्रशांत महाले एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here