Home समस्या मोहगांव बैल बाज़ार में ठेकेदार की अवैध वसूली को विधायक चौरे ने...

मोहगांव बैल बाज़ार में ठेकेदार की अवैध वसूली को विधायक चौरे ने कराया बंद।

10
0

सौसर से राजेश माथनकर
आज नगर मोहगांव बैल बाजार में विधायक विजय चौरे नगर कांग्रेस कमेटी मोहगांव के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ पहुंचे।
मवेशियों की खरीदी–बिक्री पर प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क 700 रुपए के स्थान पर ठेकेदार द्वारा किसानों से जबरन 900 से 1000 रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान तत्काल श्री चौरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित कर ठेकदार द्वारा सभी किसानों से जबरन अधिक लिए गए रुपए लौटाने और ठेकेदार के लाइसेंस को तुरंत निरस्त करने हेतु निर्देशित किया।
श्री चौरे ने नगर पालिका मोहगांव के जिम्मेदार अधिकारियो को बैल बाज़ार के संचालन मे घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि बैल बाजार परिसर में न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और न ही खरीदी बिक्री होने वाले गाय–बैल की कोई लिखित जानकारी रखी जा रही है। जबकि जो व्यक्ति गाय अथवा बैल की खरीदी बिक्री कर रहा हो उसके सभी दस्तावेजों को जमा कराया जाना चाहिए।
मौके पर ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहगांव को बैल बाजार परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और गाय बैल की खरीदी बिक्री की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु ऑनलाइन सिस्टम लागू करने निर्देशित किया।
साथ ही ठेकेदार द्वारा मनमानी कर गरीब किसानो से अधिक राशि वसूलने को लेकर थाना प्रभारी मोहगांव को ठेकदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विधायक चौरे ने कहा की क्षेत्र के किसान भाईयों और गौ माता के साथ हो रहे अन्याय को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से अनुरोध किया कि बैल बाजार में खरीदार और विक्रेता दोनो का आधार कार्ड,मोबाइल नंबर,पासपोर्ट फोटो को जमा किया जाएं साथ ही खरीदी की गए मवेशियों की फोटो को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाए।
खरीददार और विक्रेता का पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने के बाद ही उन्हें मवेशियों की खरीदी बिक्री करने की अनुमति प्रदान की जाएं।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर ब्रम्हे,सुभाष कलम्बे,अंसार खान,नितिन ढोबले,जुबेर अली,कपिल गढ़ेकर, गुलशन गजभिए,अनुभव रुंघे आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here