Home सामाजिक बेरडी के प्राचीन विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर के लिए स्थायी रास्ते की मांग, तहसील...

बेरडी के प्राचीन विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर के लिए स्थायी रास्ते की मांग, तहसील कार्यालय पहुंचा जनसैलाब

2
0

सौसर से राजेश माथनकर
आज ग्राम बेरडी वासीयों द्धारा सौसर मे रैली निकाल छत्रपति शिवाजी महाराज चौक होते हुये तहसील कार्यालय मे द्यापन देकर पंढरीनाथ मंदीर बेरडी के लिये रास्ते की माग की गई।
बेरडी तहसील सौसर जिला पांढुर्णा स्थित प्राचीन श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर में विगत लगभग 100 वर्षों से विजयादशमी पर्व से 10 दिनों तक अखंड हरिनाम सप्ताह का आयोजन परंपरागत रूप से किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश एवं महाराष्ट्र के वारकरी पंथ के प्रमुख संतों का शुभागमन होता है और उनके द्वारा कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाते हैं। मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के पश्चात यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
विगत वर्ष 2025 में हरिनाम सप्ताह एवं पूर्णाहुति दहीलाही (काला-कीर्तन) के पावन अवसर पर लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इतनी विशाल संख्या के कारण मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ की स्थिति निर्मित हो जाती है। वर्तमान में मंदिर के पास उपलब्ध भूमि इतनी बड़ी संख्या को नियंत्रित करने व सुरक्षित आवागमन हेतु अपर्याप्त है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम दर्शन व्यवस्था तथा किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए एक चौड़े और सुरक्षित मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है।
इस संबंध में वस्तुस्थिति एवं मांग निम्नानुसार हैः
1. अस्थायी अधिग्रहण/व्यवस्था की मांगः मंदिर के निर्गमण द्वार (पीछे के गेट) से लेकर संबंधित खसरा क्रमांक, भूमिस्वामी श्री नरेंद्र चांडक की भूमि से होते हुए बेरडी-लोधोखेड़ा मुख्य मार्ग तक 50 फीट चौड़े मार्ग को प्रतिवर्ष हरिनाम सप्ताह की अवधि के लिए अस्थायी मार्ग/भीड प्रबंधन क्षेत्र के रूप में अधिग्रहित/आरक्षित किया जाएए जिससे आपातकालीन वाहन (जैसे एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड) और श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित हो सके।
2. स्थायी समाधान का विकल्पः यदि संभव होए तो प्रशासन की मध्यस्थता से उक्त 50 फीट चौडे मार्ग की भूमि को संबंधित भूमिस्वामी से उचित मूल्य (मुवाबजे) पर मंदिर कमेटी को हस्तांतरित करवाए जाने हेतु आवश्यक पहल की जाए जिससे आने वाले वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
अतः आपसे निवेदन है कि लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्थाए जनहित सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर गेट से बेरडी-लोधोखेड़ा मुख्य मार्ग तक 50 फीट चौड़े अस्थायी मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक आदेश/निर्देश शीघ्र जारी करने की कृपा करें।
इस माग को लेकर समस्त ग्रामवासियों द्धारा आज विशाल रैली निकाल कर ज्ञापन सौपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here