Home सांस्कृतिक व सामाजिक ग्राम पंचायत तीनखेड़ा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई...

ग्राम पंचायत तीनखेड़ा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

5
0

सौसर से राजेश माथनकर
संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तीनखेड़ा में श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में वंदन कर उनके आशीर्वाद की प्राप्ति की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने बाबा साहेब के आदर्शों एवं उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय जी भूते , सरपंच श्री हरिदास जी धुर्वे, अ जा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री खेमराज जी सोनेकर, उप सरपंच श्री योगेश जी जीचकार,श्री राजकुमार गौरखेड़े, नरेंद्र डोंगरे जी, दीपक नागदावने जी, मनोज जी ऊईके, मनोहर जी बागडे, हर्षल भूते आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here