सौसर से राजेश माथनकर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन के द्वारा डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती पर अंबेडकर चौक वार्ड नंबर 11 सौसर में दोपहर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अधिकारी श्री अनिल बोबडे संस्था के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर सचिव गोपाल कोठे परामर्शदाता सुनील डोंगरे सुभाष ठाकरे दिनेश सोमकुंवर के उपस्थिति में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मोत्सव मनाया गया इसी प्रकार शाम को अंबेडकर चौक वार्ड नंबर 11 में भव्य रैली में छोटे-छोटे बच्चों को तथा महिलाओं को आइसक्रीम एवं शीतल जल का वितरण शुरू किया गया तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए शिक्षक संदीप बागडे चंद्रशेखर जैवार जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर अंबाडकर राजविलास बनकर के द्वारा शुभकामनाएं दी गई संस्था के योगेश सोमकुंवर गोपाल कोठे नगर विकास प्रसफुटन समिति सौसर दिनेश पाटील अमीर धराड़े हेमंत हिवरकर पंकज रंगारे अश्विनी सहारे नीलेश गाडगे वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे के द्वारा आभार व्यक्त किया.




