Home सांस्कृतिक व सामाजिक ग्राम रंगारी ठोका में डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाई

ग्राम रंगारी ठोका में डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाई

9
0

सौसर से राजेश माथनकर
ग्राम रंगारी ठोका में डाॅ भिमराव रामजी आंबेडकर की 135 वी जयंती के पावन पर्व पर भाजपा नेता तथा मुख्य अतिथि आनंद ठाकरे ने डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर की मुर्ति की पुजा कर पुष्प हार पहनाया और बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर सभी को बधाई दी। पुजा के बाद बुद्ध वंदना की और बाबासाहेब साहेब के 135 वे जन्म दिन पर केक काटकर धुमधाम से जन्म दिन मनाया।
इस पावन पर्व पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता आनंद ठाकरे ने कहा कि,डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकी डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर ने सभी समाज के लिए काम किया है चाहे दलीय हो, आदीवासी हो या ओबीसी समाज हो सभी की चिंता कर न्याय किया है ।सीरीज डा आंबेडकर सभी के लिए पुजनीय है।
इस अवसर पर आयोजक समीती‌ के दिलीप डोंगरे, डा विलास जामबुलकर,शंकर डोंगरे, जिवन डोंगरे ,लिलाधर मानमोडे, बाल्या चवडे,नागों चवडे,शांताराम नागपुर कर, श्रावण डोंगरे , प्रमोद तंडीये,गोलु ठाकरे, सिध्दार्थ जामबूलकर ,कल्पना मर्सकोले ‌तथा समस्त समाज बंधु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here