Home Breaking News विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल छिंदवाड़ा विभाग के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं...

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल छिंदवाड़ा विभाग के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टोली शौर्य प्रशिक्षण हेतु रवाना हुई।

12
0

सौसर से राजेश माथनकर
विभाग संयोजक श्री शैलेश यदुवंशी जी के नेतृत्व में बजरंगियों का यह दल पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग (जिला पन्ना) के लिए अग्रसर हुआ, प्रस्थान के पूर्व जिला मंत्री श्री गौरव सेन जी ने सभी को तिलक लगाकर और मंगल कामनाएं करते हुए पूरे उत्साह के साथ रवाना किया।
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य समाज, धर्म, राष्ट्र और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखने वाले अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। प्रशिक्षण के दौरान बजरंगियों को शारीरिक आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन, वैचारिक प्रबोधन और समाज सेवा के विभिन्न आयामों की बारीकियां सिखाई जाएंगी।रवानगी के अवसर पर विभाग संयोजक श्री शैलेश यदुवंशी जी ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है।
यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में साहस, अनुशासन और सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करेगा। सभी बजरंगियों ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here