शुभम सहारे छिंदवाड़ा से
रविवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर कुमार यादव, चंदौली के जिला जज दिवाकर कुमार चतुर्वेदी तथा रेलवे के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भार्गव, राष्ट्रीय महिला प्रमुख डॉ. मधु सिंह चौहान तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार की डायरेक्टर सुषमा सिंह भी शरीक हुईं।छिंदवाड़ा जिले से जिला अध्यक्ष प्रशांत नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव नागवंशी, सिवनी जिले के जिला संयोजक ध्रुवनारायण चौधरी, अधिवक्ता नवीन नागभिरे, उज्जैन जिला अध्यक्ष रामचरण शर्मा तथा जिला महामंत्री दयानंद शर्मा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में मानवाधिकारों की रक्षा एवं जागरूकता पर विस्तृत चर्चा हुई।




