राकेश मर्जिवे
संपादक,
………………………………………
नागपुर
विषयः- दिनांक 10.01.2021 को गाड़ी संख्या गोंदिया स्टेशन में टास्क टीम द्वारा दारू जब्ती एवम गिरफ्तारी
————
दिनांक 10.01.21 को डिविजनल टास्क टीम को ट्रेनों में हो रही शराब तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान में लगाया गया था।
यह अभियान राम सिंह मीणा उप निरीक्षक इतवारी तथा प्रभारी डिविजनल टास्क टीम के नेतृत्व में एवम गणेश गरकल निरीक्षक मोतीबाग के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टास्क टीम के प्रकाश रायसेड़ाम, राजेन्द्र रायकवार तथा प्रशांत दलाई ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर समय करे 13.45 बजे एक सन्दिग्ध यात्रि को भारी भरकम बैग के साथ देखने पर संदेह के आधार पर रोका गया। पूछने पर उसने पहले तो कांच के ग्लास होना बताया एवम बादमे भागने की कोशिश करने लगा। उसकी इन हरकतोंसे संदेह बढ़ गया और उसे रोका गया।
उसके पास रखी दो बैगोंकी तलाशी लेने पर एक बैग में 39 नग देशी शराब तथा बैग में 36 नग देशी शराब की प्रत्येकि 180 ML की बोतलें बरामद हुई।
पूछने पर उसने अपने नाम, ओम प्रकाश वल्द गोपाल वर्मा 39 वर्ष, निवासी दमोहटोला, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ बताया। शराब तस्करी में लिप्त पाए जाने पर टास्क टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर गोंदिया RPF की सहायता से जीआरपी थाना गोंदिया को अगली कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
जीआरपी गोंदिया ने आरोपी ओमप्रकाश वर्मा के विरुद्ध अपराध संख्या 01/2021 u/s 65 a e तथा 66 b महाराष्ट्र प्रोहिबिशन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही सुरु कर दी है।




