छिंदवाडा रिपोटर.
राजकुमार सोनी… !!
स्लैग:-दीपावली सिर पर,90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को नही बंटा राशन
एंकर:-छिंदवाडा जिले के मोहखेड विकासखंड की आदिवासी अंचल में बसी ग्राम पंचायत ग्वारा में दीपावली सिर पर है लेकिन अधिकतर उपभोक्ताओं को राशन अब तक वितरित नही हो सका है.कभी सर्वर डाउन होना तो कभी नेटवर्क का नही मिलना राशन वितरण में बड़ी समस्या बनी हुई है.रही सही कसर मशीन में अंगुठे का निशान नही से पूरा हो जा रहा है.करीब एक माह से परेशानी बनी हुई है.लेकिश अब तक समस्या को समाप्त कराने की दिशा मे कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका है गरीब परिवारों के सामने संकट की स्थिति बनती जा रही है.उपभोक्ताओं की परेशानी और नाराजग़ी बढ़ती जा रही है।यहा तक बस्ती से एक किलोमीटर दूर पहाड़ी पर राशन दुकानदार अपनी मशीन एंव उपभोक्ताओं को लेकर पहुचे कि पहाडी पर नेटवर्क मिल सके.किंतु पहाडी पर भी उन्हें नेटवर्क न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है.उक्त मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के पास भी शिकायत की गई. किंतु इस ओर ध्यान नही दिया गया.अब इस खबर के बाद जिला प्रशासन क्या ध्यान देंगे या फिर इसी तरह उपभोक्ता राशन के लिए परेशान होते रहेंगे।
बाइट:-
1.गीता परतेती, उपभोक्ता
2. जयपाल परतेती, सरपंच,ग्राम पंचायत ग्वारा (नीला गमछा बंधा है)
3. सेवकराम पाल,दुकानदार (पीली जरसी पहने)
स्लैग:-दीपावली सिर पर,90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को नही बंटा राशन




