सौसर से राजेश माथनकर
दिनांक 28 नवंबर 2025 को पूर्व सांसद नकुल नाथ की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित विशाल किसान आक्रोश रैली के संबंध में क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा गांवो में पहुंचकर घर–घर जाकर किसानों से सघन जनसंपर्क किया जा रहा हैं।
इसी जनसंपर्क के दौरान आज क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे द्वारा ग्राम देवी,बिछुआ बग्गू,खैरी,मिराजी,उटेकाटा,घोटी,सवरनी,वैरागड,रंगारी सापर,रंगारी ठोका,खेड़ी जसोदी,मेहदी,मोगरा, बेरडी तथा नगर लोधीखेड़ा में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणजनों को विशाल किसान आक्रोश रैली में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अपील की।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र येमदे,ब्लॉक समन्वयक पुनाराम बाविस्टाले,विलास जोगी, दिलीप गुर्वे,राजू ठोसरे,प्रशांत महाले,विवेक महाजन ठाकरे,लक्ष्मण वाठ,योगिराज उरमाले, सुरेश चटप,मोंटू महाले,डॉ.शिव सालोटकर, राजा बोडे,राहुल भक्ते,योगेश अंबाडारे,गुलशन गजभिए,जिम्मी टाकभवरे,सुरेश चटप,गणेश अंबाडारे,रमाकांत घोरमारे आदि मौजूद रहे।



