राजेश माथनकर सौसर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर, सामाजिक नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत कोपरावाड़ी कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े के मार्गदर्शन में किया गया। ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इद्रेनी वडोदे की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े, सामाजिक नवांकुर संस्था के अध्यक्ष योगेश सोमकुवर, नंदकिशोर बनाईत, धनपाल पाटणकर एवं राजू सतपुते उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परामर्शदाता सुनील डोंगरे द्वारा ग्राम विकास की कार्यक्रम रूपरेखा की जानकारी दी गई।
विकासखंड समन्वयक के उद्बोधन में ग्रामवासियों को ग्रामोदय से अभ्युदय की अवधारणा के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक नवांकुर संस्था के सचिव गोपाल कोठे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में परामर्शदाता सुभाष ठाकरे, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र अमित सातपुते, भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, रागिनी वासनिक एवं प्यारिका वासनिक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।




