सौसर से राजेश माथनकर
म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे जी के नेतृत्व में नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोमकुवर सचिव गोपाल कोठे परामर्शदाता सुनील डोंगरे की उपस्थिति में विकासखंड सौसर के सेक्टर क्र.1 ग्राम पंचायत पंढरी मे स्वच्छता एवँ जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई.
परामर्शदाता सुनील डोंगरे ने जल के संरक्षण में एक-एक बूंद के संग्रहण का संदेश देते हुए कहा कि जमीन को जल से समृद्ध बनाने के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। जल संरक्षण अभियान को स्वप्रेरणा और सामूहिक प्रयासों से निरंतर चलाया जाएगा, जल गंगा संवर्धन अभियान प्रमुख 3 चरण के विषयो मे विस्तार से ग्रामीणों को बताया गया एवं परामर्शदाता श्रीमती शारदा निकम के द्वारा नागरिकों को शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भोजराज जी निकम युथ आफ सौंसर असोसिएशन सदस्य एवं वृक्ष मित्र श्री अरुण गुरूजी ठाकरे सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा ग्रामीण जनो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।




