Home Breaking News सावनेर मे गौवंश की सेवा हेतु अनोखी पहल

सावनेर मे गौवंश की सेवा हेतु अनोखी पहल

54
0

सेवा संभव संस्थान द्वारा सावनेर में गौ ग्रास वाहन सेवा समर्पित – जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
सेवा संभव संस्थान द्वारा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवारा गोवंशों की सेवा हेतु एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत गौ ग्रास वाहन के माध्यम से नगरवासियों से रोटी एवं गौ ग्रास एकत्र कर उसे स्थानीय गौशालाओं एवं सड़कों पर विचरण कर रहे गोवंशों तक पहुँचाया जाएगा। इस सेवा का उद्देश्य सिर्फ पेट भराना नहीं, बल्कि समाज में करुणा, दया और जिम्मेदारी का भाव जगाना है। इस अवसर पर सावनेर क्षैत्र के रविकांत पाटील दिलीप घोरमारे राहुल सावजी नितेश गव्हाने,संतोष धानुरकर गरिमामयीतंछतंछ उपस्थिति रही। इन जनप्रतिनिधियों ने इस सेवा कार्य की खुलेदिल से सराहना की तथा नगरवासियों से आह्वान किया हे कि *सिर्फ 365 रु वार्षिक सहयोग एक बार (प्रति दिन 1रु) देकर इस अभियान को गति दें। प्रतिनिधियों ने बताया कि यह सेवा राजनीति से परे, केवल गौ सेवा को जनआंदोलन बनाने की भावना से प्रेरित है और इसका संचालन पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है।
सभी ने जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि गौ माता की सेवा न किसी एक पार्टी की ज़िम्मेदारी है, न किसी संस्था की। यह तो हर नागरिक की साझा आस्था और सामाजिक कर्तव्य है। सेवा का कोई रंग नहीं होता, उसका सिर्फ उद्देश्य होता है।और वह है करुणा। आपका सहयोग जरूरी है! 365 रुपये वर्ष एक बार देकर आप इस पुण्य कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।हर रोटी, हर सहयोग जीवन की रक्षा कर सकता है। एक गोवंश के सेवा संभव संस्थान आप सभी गौप्रेमियों से इस पवित्र प्रयास में सहभागी बनने का आग्रह करता है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here