Home सामाजिक जल संचय अभियान में जल संरक्षण हेतु बनाया बोरी बंधान

जल संचय अभियान में जल संरक्षण हेतु बनाया बोरी बंधान

77
0

सौसर से राजेश माथनकर
म.प्र.जन अभियान परिषद वि.खं. सौसर जिला, छिंदवाड़ा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं वि. खं. समन्वयक अनिल बोबडे जी के निर्देशानुसार ग्राम कल्याण विकास परिषद समिति कोपरावाडी खुर्द जल संचय अभियान में आज ग्राम पंचायत कुड्डम के नाले पर पच्चास बोरियो का बोरी बंधान बनाया संरक्षित जल का उपयोग ग्राम के किसान वर्तमान समय में रबि की फसल की सिंचाई हेतु उपयोग में लाया जाएगा जिससे ग्राम की भूमि हरी भरी एवं कृषि उपज का विकास होगा इस उद्देश्य को लेकर ग्राम में संरक्षण की गतिविधि कराई गई बोरी बंधान से खेतों के कुओ के जल में बढ़ोतरी होगी नवांकुर संस्था के संस्था प्रमुख श्री सुखदेव पाटिल परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर जनप्रतिनिधि ग्राम की सरपंच यमुनाबाई मसराम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से कुंडलीक बाविसटाले किसान इजाज शेख कैलाश धुर्वे बीएसडब्लू एमएसडब्लू के विद्यार्थी योगिता चौधरी अंकिता चौरे संतोष धुर्वे अक्षय इवानती संजय इवानती सभी के द्वारा श्रमदान कर इस कार्य को पूर्ण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here