Home अपराध पाटणसावंगी में बैचलर पार्टी में हुई युवक की मौत, मौत के लिए...

पाटणसावंगी में बैचलर पार्टी में हुई युवक की मौत, मौत के लिए जिम्मेदार 11 दोस्तो के खिलाफ मामला दर्ज

56
0

सावनेर
पाटणसावंगी स्थित, एनजे, फार्म हाउस में आयोजित बैचलर पार्टी के दौरान मनीष नगर निवासी आदित्य गजानन मोहिते की मौत के मामले में खापा पुलिस ने उसके 11 दोस्तो के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु के लिए जिम्मेदार होने का मामला दर्ज किया है, आदित्य के भाई, अधिवक्ता परीक्षित मोहिते की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों में, जोएल, उर्फ जुवेल सिंग, पंकज निकस, अभय धाबरडे, रवि फूकटे,पराग धांडे, प्रज्वल सहारे, रोशन रणदीवे, आकाश बागुल, हटसन मिसाल, रिचर्ड खापेकर , ओर निरंजन चित्पल्लीवार, का समावेश है, पुलिस के अनुसार, आदित्य के दोस्त जुवेल सिंग, ने, एनजे, फार्म हाउस में बैचलर पार्टी का आयोजन किया था,15 दिसम्बर को जुवेल, आदित्य एक डॉक्टर मित्र ओर अन्य दोस्त वहां पहुंचे रात में सभी स्विमिंग पूल में उतरे आदित्य को उल्टियां होने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई, वह पूल के पास ही बेहोश होकर गिर गया लेकिन उसके दोस्तों ने उसकी हालत को गंभीरता से नहीं लिया, पार्टी में मौजूद डॉक्टर मित्र ने भी उसकी चिकित्सीय जांच नहीं की बेहोश आदित्य को जानवरों की तरह घसीटकर उसे एक कमरे में ले जाकर सुला दिए,16 नवम्बर की सुबह जब एक दोस्त आदित्य को जगाने पहुंचा तो आदित्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तब इसकी जानकारी आदित्य के भाई अधिवक्ता परीक्षित मोहिते को दी गई, दोस्तो ने आदित्य को कोराडी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया, परीक्षित ने पार्टी में मौजूद दोस्तो से पूछताछ की ,तो सब अलग अलग जवाब देने लगे,जब उस समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तब पता चला कि आदित्य पुल के पास ही बेहोश होकर गिर गया था,15, मिनट तक किसी ने कोई मदत नहीं की केवल उसे एक कमरे में सुला दिया गया, वहां 2 डॉक्टर और सुशिक्षित दोस्त मौजूद थे लेकिन किसी ने उपचार के लिए कोई कदम नहीं उठाया, परीक्षित मोहिते ने सभी के खिलाफ खापा पुलिस थाने में, शिकायत दर्ज कराई , पुलिस ने आदित्य के उपरोक्त 11 दोस्तो पर लापरवाही के कारण मृत्यु होने का मामला दर्ज किया है, आगे की जांच खापा पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here