Home सांस्कृतिक व सामाजिक स्वच्छता की राजधानी इंदौर में गूंजेगा काव्य का स्वर—माँ शारदा साहित्यिक मंच...

स्वच्छता की राजधानी इंदौर में गूंजेगा काव्य का स्वर—माँ शारदा साहित्यिक मंच का विराट कवि सम्मेलन 11 फरवरी को

48
0

माँ अहिल्या देवी की नगरी एवं भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में साहित्य का भव्य उत्सव साकार होने जा रहा है। माँ शारदा साहित्यिक मंच, जिला राजगढ़ (भोपाल) के तत्वावधान में 11 फरवरी 2026, बुधवार को एक विराट कवि सम्मेलन एवं कवितांजलि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन शिवाजी परिसर, श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति भवन, रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग, इंदौर में संपन्न होगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य परिवार के सभापति श्री सत्यनारायण शर्मा ‘सत्तन’ जी करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री नमिता नमन (दिल्ली) उपस्थित रहेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में—
श्री हरेराम वाजपेई जी (अध्यक्ष – हिंदी साहित्य परिवार, इंदौर)
श्री राकेश शर्मा जी (संपादक – वीणा पत्रिका, इंदौर)
वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरविंद जवलेकर जी
(प्रधानमंत्री – म.भा. हिंदी साहित्य समिति, इंदौर)
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल शर्मा ‘मयंक’ (भोपाल)
वरिष्ठ लेखक श्री हर्ष कुमार सेठ (नई दिल्ली)
इस विराट आयोजन में देश के 8 राज्यों से 70 आमंत्रित कवि सहभागिता करेंगे और अपनी रचनाओं का काव्यपाठ प्रस्तुत करेंगे।
विशेष आकर्षण के रूप में सावनेर, नागपुर (महाराष्ट्र) के प्रख्यात साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अमन रंगेला ‘अमन’ को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन इंदौर की दीप्ति गुप्ता जी करेंगी, जबकि सहयोगी के रूप में तृप्ति शाह जी (इंदौर) उपस्थित रहेंगी।
इस भव्य आयोजन का संयोजन पटल के संस्थापक श्री राजू धाकड़ ‘सरल’ एवं संस्था अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा ‘मिज़ाज़’ के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
माँ शारदा साहित्यिक मंच ने सभी साहित्य प्रेमियों, कवियों एवं रसिकों से इस साहित्यिक महोत्सव में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here