सौसर से राजेश माथनकर
पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा मतदाता सूची में अनियमितताओं के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पांढुरना विधानसभा प्रभारी श्री जिनेश जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण बूथों तक अपनी पहुंच बढ़ाएगी और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान देने का आह्वान किया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, विधायक नीलेश उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे, सौसर ब्लॉक अध्यक्ष श्री डॉ. राजेंद्र यमदे, सेवादल जिला अध्यक्ष जनार्धन टापरे, वरिष्ठ नेता श्री आनंद राव कोल्हे, जिला प्रवक्ता श्री विठ्ठल गायकवाड़, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीना ढोके, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत धुर्वे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जिमी टाकभौरे, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अरुण धुर्वे, युवा विधानसभा अध्यक्ष बंटी ठाकूर, राजीव गांधी पंचायत जिला अध्यक्ष रवि खापरे एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गणपति आगरे सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का आभार नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पांढुरना जिला, ब्लॉक एवं नगर की सभी कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




